Sonbhadra News : रेलवे ट्रैक के किनारे खंबे से लटकता मिला युवक का शव
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित खंबे पर रस्सी के.सहारे एक युवक का लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
sonbhadra
4:23 PM, September 27, 2024
राहुल सिंह/रत्नेश जायसवाल (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । शक्तिनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित खंबे पर रस्सी के.सहारे एक युवक का लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस सुत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खड़िया नाउ बस्ती स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंबे पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निचे उतरवाया और शव के शिनाख्त में लग गई। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बंधौरा निवासी 20 वर्षीय संदीप साकेत के रुप में हुआ। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर आ गए थे। पुलिस घटना की जांच की रही हैं व शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




