Sonbhadra news : संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
महुआ के पेड़ से फंदे से लटकता शव देख कर तरह - तरह विवादों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

sonbhadra
2:28 PM, October 25, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कनछ ग्राम सभा पीएसी कैम्प से महज कुछ दूरी पर आज दिन 11 बजे के लगभग आदिवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ पेड़ से लटकता दिखाई दिया। जिसकी जानकारी राहगिरों चरवाहों द्वारा जानकारी होने पर ग्रमीणों ने चोपन पुलिस को अवगत करा दिया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन करते हुए शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार अनुसार राजेंद्र उर्फ छटंकी 30 वर्ष पुत्र स्व. गणेश गौड़ निवासी कनछ जो अपने परिवार के साथ चार लड़की एक लड़क सहित रहता था जिसका महुआ के पेड़ से फंदे से लटकता शव देख कर तरह - तरह विवादों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ हैं।




