Sonbhadra News : बंद कमरे में मिला श्रमिक का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी स्थित आवासीय परिसर के एलसी कालोनी में स्थानीय सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का अपने ही कमरे में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप मच गया।

sonbhadra
12:09 PM, May 31, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी स्थित आवासीय परिसर के एलसी कालोनी में स्थानीय सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का अपने ही कमरे में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी स्थित एलसी कालोनी के 3/4 बंद कमरे से बहुत तेज बदबू आ रहा था, जिस पर बकरी चराने वाले चरवाहे की नजर पड़ी कि बंद कमरे से बदबू आ रहा है और धीरे-धीरे यह मामला क्षेत्र में आग की फैल गई । जिसके बाद पास के बस्ती के लोग लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना डाला पुलिस की दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ बंद कमरे का दरवाजा को तोड़वाते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी ।
मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई । बताया जा रहा है कि मृतक मूलतः झारखंड का रहने वाला था, जो स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री के जुलगुल माइंस में पीसी आपरेटर के पद पर कार्यरत था । जिसका अपने ही आवास एल सी कालोनी 3/4 में बिस्तर पर लेटा हुए अवस्था में शव मिला । जिसका शव चार से पांच दिन पुरााना बताया जा रहा है ।
वहीं घटना को लेकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने निजी सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी यदि ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन क्यों नहीं की गई । बाद में मौके पर थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता भी पहुंचे और शव को एंबुलेंस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।




