Sonbhadra News : घर के अंदर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व चोपन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल भेज दिया गया।

sonbhadra
1:32 PM, October 19, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा गांव के जवारीडांड में बीती रात एक किशोरी का अपने ही घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है।
जानकारी मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा गांव के टोला जवारीडांड निवासी रविंद्र भारती की 15 वर्षीय बेटी सपना कुमारी का शव अपने ही घर के कमरे के अंदर बड़ेर में दुपट्टा के सहारे संग्दिध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला । यह नजारा देख परिजनों में कोहराम मचा गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व चोपन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल भेज दिया गया।
चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।




