Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराया मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का तैरता शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना......

sonbhadra
1:02 PM, March 26, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का तैरता शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल भेजवा दिया और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम ग्रामीणों ने राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत कैथी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में एक किशोरी का शव तैरता देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान कैथी निवासी मोनिका (17वर्ष) पुत्री रमेश बियार के रूप में हुई। मोनिका राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
मृतका के पिता रमेश बियर ने बताया कि "मंगलवार की देर रात से ही मोनिका घर से गायब थी, जिस पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मोनिका के गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई गई थी। बुधवार की शव ग्रामीणों की सूचना पर गांव के तालाब में तैरता हुआ मोनिका का शव मिला, जिस पर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।"
वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि "किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।"




