Sonbhadra News : अर्धविक्षिप्त युवक का फंदे से झूलता मिला शव
ग्राम पंचायत करईल निवासी सोनू यादव 20 वर्ष पुत्र भरत यादव का रविवार दोपहर मे घर से कुछ ही दूरी पर नीम के पेड से नायलॉन की रस्सी से झूलता शव मिला
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:07 PM, August 18, 2024
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ 3-4 वर्षों से मेंटल हास्पिटल रांची से चल रहा था इलाज
कोन (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल निवासी सोनू यादव 20 वर्ष पुत्र भरत यादव का रविवार दोपहर मे घर से कुछ ही दूरी पर नीम के पेड से नायलॉन की रस्सी से झूलता शव मिला। खबर मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतू दुध्दी भेज दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू मानसिक रुप से बिमार चल रहा था जिसका 3-4 वर्षों से मेंटल हास्पिटल रांची से इलाज चल रहा था रविवार को लगभग11.30 तेज बरसात मे ही घर से शौचालय जाने के लिए निकला जब कुछ समय बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजन पता लगाने निकले ही कि कुछ ही दूरी पर झाडी मे स्थित नीम के पेड से फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन मे परिजनों ने नीचे उतारा तब तक मौत हो चूकी थी।
इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि कुछ वर्षों से सोनू मानसिक रुप से विक्षिप्त हो गया था जो रविवार की दोपहर बरसात के समय शौचालय जाने को कहकर घर से निकला और उसके कुछ समय बाद घर से कुछ दूरी पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया शव को पोस्टमार्टम हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया है।




