Sonbhadra News : पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।मृतक की पहचान राजेश (38) पुत्र बुडुक अगरिया, निवासी थाना पन्नूगंज के रूप में हुई है।

sonbhadra
10:47 AM, October 13, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बखडऊर श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे एक शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।मृतक की पहचान राजेश (38) पुत्र बुडुक अगरिया, निवासी थाना पन्नूगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।
फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




