Sonbhadra News : 25 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली क्षेत्र कटौन्धी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कटौन्धी सोमनाथ मरकाम ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला......

एनिमेटेड फोटो....
sonbhadra
9:33 AM, February 24, 2026
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी । कोतवाली क्षेत्र कटौन्धी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कटौन्धी सोमनाथ मरकाम ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की शिनाख्त किया। महिला की शिनाख्त 26 वर्षीय मनबस पत्नी बिशुन गोंड ग्राम कटौन्धी पोस्ट झारो कला के रूप में हुई। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के पति विशुन गोंड ने बताया कि "उसकी पत्नी सोमवार को देर शाम से ही वह घर नहीं आई थी कुछ लोगों ने बताया कि लगभग शाम 5 बजे रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच कबाड़ बिनते हुए जा रही थी शायद इसी दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आ गई होगी और उसकी मौत हो गई होगी।"




