Sonbhadra news : घर से निकले वृद्ध का बाउली उतराया मिला शव
ग्राम पंचायत के रम्पाकूरर गांव बाउली में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

sonbhadra
5:04 PM, August 5, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
★ रविवार की शाम को जानवर बांधने गया था वापस नहीं आया
बभनी। थाना क्षेत्र के भंवर ग्राम पंचायत के रम्पाकूरर गांव बाउली में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भंवर के गांव रम्पाकूरर गांव के 75 वर्षीय राम खेलावन पुत्र दसलाल निवासी रम्पाकूरर की बाउली में डूबने की मौत हो गई।रामखेलावन के बड़े लड़के राज सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को जानवर बांधने गये थे इसके बाद घर वापस नहीं । बहुत खोजबीन करने पर नहीं पता चला।नात- रिश्तेदारों में भी पता किया गया।पर कहीं पता नहीं चला। बड़े लड़के ने बताया की गर्मी में एक बार जंगल में भटक गये थे बाद खोजबीन करने पर मिल गये। मंगलवार की सुबह घर से 20 मीटर दूर बाउली मे रामखेलावन शव का उतराया देख कर स्तब्ध रह गये।घर में मातम छा गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाउली से शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।
उप निरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि बड़े लड़के राज सिंह की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।




