Sonbhadra news : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ युवक का फंदे से लटकता मिला शव
सुपाचुआ गांव के जंगल मे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय बेचन पुत्र दलशाह निवासी दडीहरा टोला सोढो थाना म्योरपुर के रूप में हुई है।

sonbhadra
9:49 PM, October 4, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव के जंगल मे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय बेचन पुत्र दलशाह निवासी दडीहरा टोला सोढो थाना म्योरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक कुछ दिन पहले अपने ससुराल सुपाचुआ गया हुआ थी। शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे सुपाचुआ गांव के जंगल मे उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहाँ शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों ने बताया कि बेचन की मानसिक स्थिति ठीक नही है। मृतक की चार लड़की एक लड़का कुल पांच बच्चे है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।




