Sonbhadra News : DCA-D ने DCA-B को 8 रनों से हराया
क्रिकेट लीग का चौथा मैच 16जनवरी 2025 को DCA-B बनाम DCA-D के बीच डॉ० भीमराव अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खेला गया। निर्धारित 35 ओवरों के मैच में DCA-D ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते नीरज भाटिया
sonbhadra
10:52 AM, January 17, 2025
राहुल सिंह (संवाददाता)
जिला सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन (संबंधित यूपीसीए) की सोनभद्र क्रिकेट लीग का चौथा मैच 16जनवरी 2025 को DCA-B बनाम DCA-D के बीच डॉ० भीमराव अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खेला गया। निर्धारित 35 ओवरों के मैच में DCA-D ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए DCA-D ने 35 ओवरों में 8 विकेटों के नुक्सान पर 211 बनाया, जिसमें सर्वाधिक अर्पित गिरी ने 69 रन बनाए। गेंदबाजी में DCA-B की ओर से अनिकेत ने 3 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी DCA-B की टीम 34.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 203 रन बना सकी। जिसमें सर्वाधिक ऋत्विक ने 48 रन बनाए । गेंदबाजी के DCA-D की ओर से अर्पित ने 4 विकेट लिए । इस प्रकार DCA-D ने यह मैच 8 रनों से जीत लिया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अर्पित गिरी रहे, जिन्होंने 69 रन बनाए व 4 विकेट लेकर अपनी टीम की विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच के अंपायर आर्यन व सूरज थे । यह जानकारी एसोसिएशन के हिमांशु कुशवाहा ने दी ।




