Sonbhadra News :तीन दिवसीय महाविद्यालयी प्रतियोगिता की तिथि निश्चित,गुरुवार को रंगोली मेंहदी प्रतियोगिता
तीन दिवसीय महाविद्यालयी प्रतियोगिता की तिथि निश्चित,गुरुवार को रंगोली मेंहदी प्रतियोगिता

sonbhadra
8:19 PM, February 11, 2026
तीन दिवसीय महाविद्यालयी प्रतियोगिता की तिथि निश्चित,गुरुवार को रंगोली मेंहदी प्रतियोगिता
14 फ़रवरी को भाषण, 16 को फैशन नाटक सहित अन्य
दुद्धी, सोनभद्र।भाऊ राव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में तीन दिवसीय महाविद्यालयी प्रतियोगिता का शुभारम्भ 12 फ़रवरी से होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि महाविद्याल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता 12,14 व 16 फ़रवरी को आयोजित की जानी हैं। 12 फ़रवरी को मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता तथा 14 फ़रवरी को भाषण, काव्य पाठ तथा क्विज प्रतियोगिता तथा 16 फ़रवरी को फैशन, डांस, गायन,ग्रुप डांस तथा नाटक प्रतियोगिता प्रस्तावित हैं। जिन छात्र /छात्राओं को प्रतिभाग करना हैं वे लोग कार्यक्रम प्रभारी मिथलेश गौतम, राजेश कुमार यादव तथा अंकित चन्द्र से सम्पर्क कर अपना-अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।



