आज जनपद न्यूज़ live की टीम ने आज रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ईनम, हरिहरपुर, लसड़ी, ओमरी, नरैना, चौकड़ा आदि गाँवों का दौरा कर तूफ़ान से हुए किसानों के नुकसान की जमीनी हकीकत से रूबरू हुई। इस दौरान किसानों की खरीफ की बड़े पैमाने पर खड़ी फसल गिर गई या फिर काटी हुई फ़सल पानी में डूब कर जमने लगी है। इस दौरान जनपद न्यूज़ live की टीम ने पीड़ित किसानों की समस्याएं को सुना। पीड़ित किसानों अमरेश चंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र शुक्ला, बिजेंद्र सिंह, लालबरती सिंह पटेल, कमला सिंह, लसड़ी ग्राम प्रधान राजेश, बच्चा सिंह आदि ने बताया कि इस बार बहुत उम्मीद थी कि अच्छी फसल होगी लेकिन बारिश ने हमारे सपने को चकनाचूर कर दिया है। किसानों का कहना है कि बारिश आधारित एकमात्र धान की फसल ही हमारे जीने का सबसे बड़ा आधार है लेकिन मोंथा तूफान के कहर ने हमसे वह भी छिन लिया। किसानों ने सरकार से फसलों के हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द करने के लिए मुआवजा मुहैया कराने की गुहार लगाई है ताकि जो भी सरकारी मदद मिलेगी उससे दूसरे फसलो को उपजाने में लगाया जा सके और जीवन गुजर बसर हो सके साथ ही किसानों ने केसीसी के कर्ज को भी माफ़ करने की मांग की है, जिससे किसानों को राहत मिल सके।