Sonbhadra News : साइबर क्राइम पुलिस ने फ्राड हुआ 1 लाख 40 हजार रुपये वापस कराया

क्राइम पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक अजय सिंह उपरोक्त का 1,40000 /- रुपये उनके मूल बैंक खाते में वापस कराया गया।

news-img

sonbhadra

5:49 PM, June 15, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शान्तनु कुमार 

सोनभद्र । साइबर क्राइम पुलिस द्वारा आवेदक दीपक केशरी पुत्र किशोर केशरी निवासी वार्ड नम्बर 10 ग्राम परासी पोस्ट रेणूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताते हुए कार्ड की लिमिट बढ़ाने एवं अपग्रेड करने की बात कहकर क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर कुल 1,40000 /- रुपये (01 लाख 40 हजार रुपये) का साइबर फ्राड कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र दिया था । जिसके आधार पर प्रकरण की जांच के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक अजय सिंह उपरोक्त का 1,40000 /- रुपये (01 लाख 40 हजार रुपये) उनके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.