Sonbhadra news : साइबर टीम ने फ्राड हुई पैसे को उसके मूल खाते मे कराया वापस
चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजैक्शन से 5000/ये रुपए से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी थी ।

sonbhadra
5:13 PM, October 9, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन।आवेदक राम अजोर पुत्र राम अधार निवासी ग्राम गुरदह पोस्ट करगरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 5000/- रुपये की ठगी कर ली थी जिसके सम्बन्ध मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी थी ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 5,000/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
*धनराशि वापस कराने वाली टीमः* -
कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
02. का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र
किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर,नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें।




