Sonbhadra News : साइबर टीम ने ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में वापस कराये ₹1,82,750
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया

sonbhadra
1:39 PM, October 19, 2026
सोनभद्र। थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की ₹1,82,750/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराया है।
अनिल शर्मा पुत्र के.सी. शर्मा, निवासी हिंडालको कॉलोनी, रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर धनराशि स्थानांतरित करा ली गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ₹1,82,750/- की संपूर्ण धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
अपनी धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस एवं साइबर टीम के कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।




