Sonbhadra News : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, फ्री चेकअप व दवाईयों का मिला लाभ
बरसात के दिनों में बढ़ती मरीजो की संख्या को देखते हुए सोनभद्र व्यापार संगठन और पॉपुलर हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से सैकड़ो मरीजो का निःशुल्क इलाज किया गया।

sonbhadra
5:48 PM, October 1, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र व्यापार मंडल और पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज इलाके में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। बरसात के दिनों में बढ़ती मरीजो की संख्या को देखते हुए सोनभद्र व्यापार संगठन और पॉपुलर हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से सैकड़ो मरीजो का निःशुल्क इलाज किया गया। व्यापार मंडल के इस पहल पर लोगो ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना इलाज कराने पहुंचे। शिविर में स्त्रीरोग, नेत्र रोग, शुगर, शिशु रोग, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रो के डॉक्टर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
शिविर में आये डॉक्टरों की टीम हेड ने बताया कि इस इलाके में ज्यादातर मरीज हड्डियों के है। क्योंकि यहां के पानी मे फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यहां हड्डियों के मरीज अधिक है। हमलोग व्यापार मंडल के पहल पर जनपद के अलग अलग जगहों पर निःशुल्क कैम्प के माध्यम से मरीजों की एक रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को भी देंगे ताकि प्रशासन भी उस दिशा में काम करे जिससे मरीजों को अधिक से अधिक फायदा मिल सके।
वही सोनभद्र व्यापार संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उन गरीब लोगों के लिए किया जा रहा है जो इस सुविधा से वंचित है और साथ ही लोगो के बीच मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा हो सके इस तरह की पहल के साथ व्यापार संगठन कार्य कर रहा है ।




