Sonbhadra news : रिहंदेश्वर धाम में रक्षा पंचमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में रक्षा पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान रिहंदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

sonbhadra
2:55 PM, September 2, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर। रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में रक्षा पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान रिहंदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ हुआ और ढोल-नगाड़ों के साथ शयन आरती की गई।
कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट के मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक कुमार व उनकी पत्नी अंजलि यजमान रहे। मुंबई से आई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चीफ मैनेजर अनुभा सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समाजसेवी उपेंद्र प्रताप सिंह और संदीप उपाध्याय के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान स्थानांतरित हो रहे मालवीय मिशन के महासचिव एवं मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य उपमहाप्रबंधक निशांत कमल को भावभीनी विदाई दी गई। समिति की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किया गया। वहीं रिहंद पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसएन कोरंगा और महासचिव विजेंद्र कुमार मीना का भी अंगवस्त्र व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




