Sonbhadra News : शारदीय नवरात्र महाअष्टमी को डाला वैष्णो मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
माता वैष्णो मंदिर सहित डाला स्थित शीतला माता मंदिर ,सेक्टर बी में काली माता मंदिर सेक्टर सी में दुर्गा मंदिर आदि क्षेत्र की आसपास के मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है ।

sonbhadra
9:59 AM, October 18, 2026
एम शर्मा (संवाददाता )
डाला (सोनभद्र) । शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के दिन रविवार को डाला स्थित माता वैष्णो मंदिर सहित आसपास के मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखा। मां का दर्शन करने के लिए सोनभद्र सहित सीमावर्ती राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचकर माँ का आशीर्वाद लिया। कई श्रद्धालुओं ने अष्टमी का व्रत रखा और मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर मां से सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान घंटे की ध्वनि के बीच मां का जयकारा गूंजता रहा।
मंदिर का मुख्य द्वार खुलते ही भोर से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला प्रारंभ हो गया । अन्य दिनों की अपेक्षा अष्टमी पर भक्तों की अधिक भीड़ लगनी शुरू हो गई । मां के दर्शन के लिए सोनभद्र जनपद सहित सीमावर्ती राज्य से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगा रहा । फलाहार से लेकर किराना और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली ।माता वैष्णो मंदिर सहित डाला स्थित शीतला माता मंदिर ,सेक्टर बी में काली माता मंदिर सेक्टर सी में दुर्गा मंदिर आदि क्षेत्र की आसपास के मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है ।
सुरक्षा की बात करें तो मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसकी की विशेष निगरानी की जा रही है तथा महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाई गयी है ताकि किसी प्रकार की किसी को दिक्कत ना हो और दर्शन-पूजन आसानी से कर सकें।




