Sonbhadra News: घोरावल की रामलीला देखने को उमड़ी भीड़
घोरावल नगर मे श्रीरामेश्वर रामलीला मैदान पर रामलीला दिखाई जा रही है।रामलीला देखने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रो से लोग जुट रहे है। मनोहारी व हास्य दृश्य देखकर बच्चे लोटपोट हो रामलीला का आनंद ले रहे है

sonbhadra
1:16 AM, October 9, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। नगर के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर मनोहारी रामलीला दिखाई जा रही है। बड़े ही सुंदर ढंग से रामलीला की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जा रही है। रामलीला का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। लीला के शुरू होने से पहले महाबली वीर बजरंगी हनुमान की उनके दल के साथ मनोहर सुंदर झांकी मंच पर प्रस्तुत कर हनुमान आरती की गई। झांकी की आरती रामचंद्र गिरी ने की। जय जय बजरंगबली के उद्घोष से रामलीला मैदान गूंज उठा। आरती करने के पश्चात लीला शुरू हुई। रामलीला मे लंका दहन का दृश्य देखकर मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हुए। रामलीला देख कर बच्चों ने भी खूब आनंद लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार 'किसानू' , महंत पारस मोदनवाल, मेकप कलाकार अर्जुन उमर, रामचंदर गिरी, सुरेश चौधरी, ओम प्रकाश पटेल, सूरज उमर, बुद्धसेन पंडा, विजय उमर, शिप्पू अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि, हरिओम विश्वकर्मा, चीघई कनौजिया, राम सजीवान, कार्तिकेय, विनायक, काव्या, दिव्यांश समेत सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।




