Sonbhadra News : बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बीजपुर गैरेज के मेला प्रांगण में बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन -1 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को भव्य रूप से हुआ ।

news-img

sonbhadra

5:55 PM, April 6, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

विजय कुमार पटेल (संवाददाता) 

बीजपुर (सोनभद्र) । बीजपुर गैरेज के मेला प्रांगण में बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन -1 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को भव्य रूप से हुआ । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह एनर्जीओ प्राइवेट लिमिटेड व पवन सुकलेश ब्लाक अध्यक्ष बेसिक शिक्षा विभाग म्योरपुर अपने सह अतिथियों के साथ फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया। उदघाटन मैच चपकी

व यंग ब्यॉज के बीच खेला गया। चपकी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग ब्यॉज की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 37 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। 38 रनों का पीछा करने उतरी

चपकी की टीम 3.5ओवर में 2विकेट खोकर 38 रन बना लिया। मैन आफ दी मैच का खिताब दीपक मौर्या को मिला। दूसरा मुकाबला महरीकला और एनर्जीओ के बीच खेला गया जिसमें एनर्जीयों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए महरीकला ने 7.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 56 रन बनाएं तथा 57 रनों का लक्ष्य एनर्जीओ को मुकाबला जीतने के लिए रखा ।निर्धारित आठ ओवरों में एनर्जीयों ने अपने सभी विकेट खोकर 53 रन बनाए और यह रोमांचक मुकाबला महज़ 3 रन से हार गए। तीसरा मुकाबला शांति नगर और रिहंद नाइट राइडर्स के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर शांति नगर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रिहंद नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 5 ओवर में 32 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। स्कोर का पीछा करने उतरी शांति नगर ने महज 4.01 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया लिया। विकास यादव को शानदार गेंदबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।जिन्होंने दो ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट झटके।

निर्णायक की भूमिका मुक्कुल खान व मुकेश पाल कमेंट्री धनंजय शर्मा वही स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल ने निभाई।प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशाल सोनी , मक्कुल खान ,आकाश ,मुकेश पाल, अभिमन्यु जायसवाल ,निशु जायसवाल ,अरुण,तथा तबसील शेख की रही। विशेष सहयोगी के रूप में यशपाल, रवि ,अमित, प्रिंस शुभांशु ,शिव जायसवाल , हक्कूल प्रतीक ,दुर्गेश ,अमन ,शुभम और युवराज की रही।शानदार मुकाबला को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे तथा सभी ने मुकाबला की भूरी -भूरी प्रशंसा की।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.