Sonbhadra News : क्रिकेट प्रतियोगिता- लियो क्लब बीड़र और मेजबान हीराचक के बीच फाइनल मैच 29 को
आयोजन समिति के अध्यक्ष व सचिव ने संयुक्त रूप से बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा

सोनभद्र
4:23 PM, December 27, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लाक के हीराचक गांव में सुपर स्टार क्रिकेट क्लब हीराचक के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 दिसंबर को खेला जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ मिश्र एवं सचिव संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लियो क्लब बीड़र और मेजबान हीराचक क्रिकेट टीम के बीच होगा।
फाइनल मुकाबले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।




