Sonbhadra News : कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर भाकपा ने दिया धरना
आज पूर्व निर्धारित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर 15 सूत्रीय मागों को लेकर जिला सचिव कामरेड आर0के0 शर्मा व वरिष्ठ कामरेड बसावन गुप्ता के....

कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर धरना देते भाकपा कार्यकर्ता.....
sonbhadra
7:43 PM, August 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज पूर्व निर्धारित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर 15 सूत्रीय मागों को लेकर जिला सचिव कामरेड आर0के0 शर्मा व वरिष्ठ कामरेड बसावन गुप्ता के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना देकर जिला प्रशासन को राज्यपाल को नामित ज्ञापन सौंपा।
वक्तओं ने कहा कि "पेयरिंग/मर्जर किए गए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोले जाने, नयी शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने, कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चो को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा एक्ट 2009 से छेड़छाड़ न करने, प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक मुफ्त शिक्षा की ब्यवस्था सुनिश्चित करने, सोनभद्र जिले में कैमूर विश्वविद्यालय की स्थापना करने, बंगला और उर्दू भाषा बोलने वालों को तमाम सबूतों और संविधान की अनुसूची 8 में दिये गये संवैधानिक अधिकारों के बावजूद सरकार द्वारा प्रताड़ित करने, अल्पसंख्यकों के मदर्सो और इबादत गाहों पर हमला करने, धारा 132 की जमीनों पर सैकड़ों वर्षों से बसे हुए लोगों को बेदखल करने और उनके बसे -बसाये घरों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया पर अविलम्ब रोक लगाने के साथ ही उजाड़े गये लोगों के पुनर्वास की ब्यवस्था तत्काल सुनिश्चित किया जाने, सदियों से जंगलों में निवास करने वाले कोल, धरकार, मुसहर ( बनवासी) आदि जातियों को संविधान की अनुसूची 5 में शामिल किया जाने, सदियों से जंगलों में निवास करने वाली जनजातियों को वन विभाग द्वारा प्रताड़ित करने, उनको अपने मूल निवास से बेदखल करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के साथ ही जिस जमीन पर बसे हैं और खेती किसानी करते हैं, उनको उन जमीनों का मालिकाना हक दिया जाने, किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए , सहकारी समितियों पर हो रहे लूट खसोट और भ्रष्टाचार पर रोक लगा कर किसानों को समुचित दाम पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया, खाद- बीज और बिजली उपलब्ध कराया जाने, आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र के कल कारखानों में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाने की मांग की गई।"
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम चंद्र गुप्ता, अमर नाथ सूर्य, अमरनाथ बिंद, नागेन्द्र कुमार, हृदय नारायण गुप्ता, विरेन्द्र सिंह गोंड, धन्नू राम गोंड, बुद्धि राम खरवार, कतवारू कोल, मोहम्मद मुस्तफा, राम जनम कुशवाहा, नंदू यादव, हिरालाल यादव, राम राज अगरिया, महेंद्र अगरिया, मुन्ना धांगर, सूरज वंशल, कमलेश भारती, महेंद्र अगरिया, नौरंग अगरिया आदि दर्जनों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की संचालन कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने किया।




