Sonbhadra News : ट्रेन के धक्के से गोवंश की मौत
लोगों का कहना है कि रात होते है दर्जनों गोवंश सड़कों पर चले आते हैं जो दुर्घटना के कारण बनते हैं। वहीं कई गोवंश चारे की तलाश में रेलवे ट्रैक की तरफ आ जाते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं।

sonbhadra
9:25 AM, September 27, 2026
- एक गोवंश जूझ रहा जिंदगी और मौत से
- योगी सरकार की प्राथमिकता वाली योजना का बुरा हाल
- हेल्पलाइन नम्बर भी नहीं कर रहा काम
- क्या कागजों और मीडिया में चल रहा दावा
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र)। अभी हाल ही में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी रावर्ट्सगंज गौशाला पहुंचकर वहां पर गोवंशों की सेवा की और गुड़ और फल खिलाया । जिलाधिकारी ने बताया कि हिंदुआरी में गौशाला बन रहा है लेकिन जो गोवंश सड़कों पर हैं उन्हें जल्द सुरक्षित कर लिया जाएगा, उसके लिए टीम गठित कर दिया गया है। क्या जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम जनपद में काम कर रही है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि करमा में पिछले एक सप्ताह से एक गोवंश ट्रेन के धक्के से घायल होकर घोरावल राजवाहा में गिर गया था, जिसे लोगों ने किसी प्रकार बाहर निकाला, जो अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं रविवार को एक बार फिर एक और गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गया। लगातार हो रहे हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
आप देख सकते हैं कि रेलवे ट्रैक के पास पड़ी सफेद रंग की गोवंश ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई जबकि वहीं पास पड़े एक और गोवंश की हालत गंभीर बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि रात होते है दर्जनों गोवंश सड़कों पर चले आते हैं जो दुर्घटना के कारण बनते हैं। वहीं कई गोवंश चारे की तलाश में रेलवे ट्रैक की तरफ आ जाते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन गोवंशों के संरक्षण के लिए न कोई संगठन आगे आता है, न पुलिस और न पशु डॉक्टर । स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवंशों को लेकर जारी की गयी 1962 हेल्पलाइन नम्बर भी काम नहीं करता।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या योगी सरकार की प्राथमिकता वाली यह योजना व दावे सिर्फ कागजों और मीडिया में ही चल रहे हैं।




