Sonbhadra News : जमीन विवाद में दंपती पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी कर दिया गया है। वहीं पूरे घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, लिलासी कला निवासी चतुरगुन प्रसाद पुत्र बेचन प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग जमीन विवाद को लेकर उनके और उनकी पत्नी सुनैना देवी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में सुनैना देवी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि चतुरगुन प्रसाद को भी चोटें आईं।
पीड़ित के अनुसार वह ट्रैक्टर से हो रही जोताई रुकवाने गए थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना भी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलते दिख रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है और इसे भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल दंपती का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्रीराम यादव को सौंपी गई है। उपनिरीक्षक श्रीराम यादव ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर
अपना जिला