इस दौरान जिलाधिकारी ने एन0आर0एल0एम0 समूह के महिलाओं के खाता खोलने, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि पत्रावलियों का निस्तारण समय से नहीं किया जा रहा है, उन्होंने पत्रावलियों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधान मंत्री सुरक्षा फसल बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री नाबार्ड द्वारा प्री-पोटेन्शियल लिंक्ड प्लान, वित्तीय परामर्श केन्द्रों की प्रगति, आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम, एक जनपद-एक उत्पाद, कर्ज वसूली, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ऋण वसूली की बिन्दुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकर्स रोजगार परक योजनाओं में सहयोग करते हुए स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने हेतु पत्रावलियों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें।