Sonbhadra News : बकाया मजदूरी को लेकर संविदा श्रमिकों ने किया विरोध प्रदर्शन, हड़ताल
सलाईबनवा स्थित निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में संविदा श्रमिकों ने दो माह के बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर ठेकेदार पर भुगतान करने में अनियमिता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया

sonbhadra
12:35 PM, February 27, 2026
एम शर्मा/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
० संविदा श्रमिकों ने ठेकेदार पर लगाए वेतन भुगतान करने में अनियमिता का आरोप, डेढ़ घंटे बाद कार्य पर लौटे श्रमिक
डाला/चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के सलाईबनवा स्थित निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट पर हजारों की संख्या में संविदा श्रमिकों ने दो माह के बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर ठेकेदार पर भुगतान करने में अनियमिता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर बकाया मजदूरी भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दिया गया । ठेकेदार द्वारा समझाने व आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद संविदा श्रमिक अपने-अपने कार्य पर वापस लौट गए।
जानकारी मुताबिक शुक्रवार को सुबह आठ बजे से चोपन थाना क्षेत्र सलाईबनवा में निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के दो नम्बर गेट व तीन नम्बर गेट पर हजारों की संख्या में संविदा श्रमिकों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए दो माह के बकाया भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूरी भुगतान कराए जाने की मांग उठाया।
मांग कर रहे संविदा श्रमिक प्रकाश कुमार,अवध राम, शिवपूजन आदि मौजूद रहे संविदा श्रमिकों ने बताया कि हम सभी स्नेहा इंजीनियरिंग तिरूपती आईडीएल शिवम इंजिनियरिंग, बीके इंजिनियरिंग के साथ अन्य कंपनियां के ठेकेदार के अंतर्गत लगभग एक हजार संविदा श्रमिक कार्यरत है जो निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के गेट पर काम बंद हड़ताल करते हुए कर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपना अपना
दो महीने के बकाया वेतन के भुगतान कराए जाने के लिए एकत्रित होकर मांग कर रहे हैं ।
जब हम लोग ठेकेदार से वेतन की मांग करते हैं तब आज कल कह कर टाल दिया जाता है और धीरे धीरे दो महीने बीत गया है जिसके कारण हम लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।वहीं ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए संविदा श्रमिकों ने बताया कि 8 घंटा के बजाय 12 घंटा काम करवा जाता है जिसमें चार घंटे का डबल ओटी भी नहीं दिया जाता है माह में पूरे दिन ड्यूटी /काम करवाया जा रहा है और एक दिन भी छुट्टी नहीं दिया जाता है जहां लंच का भी पैसा काट जाता है , इसके साथ हम सभी का पीएफ में भी कटौती कर कम जमा करवाया जाता है जिससे क्षुब्ध होकर हम सभी मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आठ घंटे ड्यूटी की कराने की मांग की गई, आठ घंटे से अधिक ड्यूटी करने पर उतने घंटे का ओटी और महिने में 26 दिन ड्यूटी सुनिश्चित किया ताकि एक महिना चार छुट्टी मिल सकें।




