Sonbhadra News : बिजली के खंभे पर करेंट के झटके से गिरकर संविदा लाइनमैन घायल
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआव में बिजली के खंभे पर काम कर रहा संविदा लाइनमैन करंट के झटके से गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
8:11 PM, May 15, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआव में बिजली के खंभे पर काम कर रहा संविदा लाइनमैन करंट के झटके से गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम पौने सात बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसके साथ रहे स्वजन व साथियों ने बताया कि अनिल 35 वर्ष निवासी कम्हरिया जोकि संविदा लाइनमैन है, कस्तूरबा गांधी विद्यालय खरुआव के पास खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। बताया कि वह शटडाउन लिया था। वहाँ से चंद कदम पर हनुमान मंदिर के पास खम्भे पर चढ़कर फाल्ट सुधार रहा था। उसे करंट लग गया और वह गिरकर घायल हो गया। उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।




