Sonbhadra News : इंडेन गैस एजेंसी के मनमानीपूर्ण रवैए से उपभोक्ता त्रस्त, किया प्रदर्शन
विकास खंड नगवा के निबी गांव में स्थित रामभजन इंडेन गैस एजेंसी के मनमानी रवैए से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है । जिसको लेकर गुरुवार को वैनी बाजार में लोगों ने प्रदर्शन किया ।

इंडेन गैस एजेंसी के मनमानीपूर्ण रवैए के खिलाफ प्रदर्शन
sonbhadra
3:26 PM, December 26, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा के निबी गांव में स्थित रामभजन इंडेन गैस एजेंसी के मनमानी रवैए से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है । जिसको लेकर गुरुवार को वैनी बाजार में लोगों ने प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ता रमाशंकर पाठक गोपाल पटेल ने बताया कि उक्त गैस एजेंसी द्वारा हम सभी उपभोक्ताओं को एक-दो महीने के बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं दी जा रही है । जिससे हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बताया जा रहा है कि उक्त एजेंसी द्वारा सिलेंडर उचे दामों पर रावर्ट्सगंज-रामगढ़ बाजार में कालाबाजारी कि जा रही है । वहीं बताया कि कभी कभी सिलेंडर मिल से बढ़ाकर बीस से लेेकर तीस रुपए अधिक लिया जाता है । जबकि एजेंसी से दस किमी के होने के बावजूद अभी तक लाभार्थीयो को गैस, चुल्हा आदि उपकरण वितरित नहीं किया जा रहा है । वहीं सेल्स एरिया मैनेजर हर्ष गुप्ता ने बताया कि मामले को दिखवाता हूँँ लेेकिन रेट सही लिया जा रहा है । प्रर्दशन करने वालों में गोपाल, अशोक सिंह, मुन्ना पटेल, सोबरन, शयामबिहारी विशाल पाठक आदि लोग मौजूद रहे ।




