Sonbhadra News : दुर्गा मूर्तियों का निर्माण शुरू, कारीगरों के सधे हाथ फूंक रहे प्राण
सोनाँचल में इस समय दुर्गा मूर्तियों का निर्माण तेजी से शुरू हो चुका है। देवी की मूर्तियों का निर्माण करने वाले कारीगर अपने हुनर से मूर्तियों में प्राण फूंकने में जुटे हैं। खरीदार थीम आधारित पंडाल....

प्रतिमाओं में रंगरोगन करता मूर्तिकार.....
sonbhadra
1:12 PM, September 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 22 सितंबर से हो रही नवरात्रि की शुरुआत
सोनभद्र । सोनाँचल में इस समय दुर्गा मूर्तियों का निर्माण तेजी से शुरू हो चुका है। देवी की मूर्तियों का निर्माण करने वाले कारीगर अपने हुनर से मूर्तियों में प्राण फूंकने में जुटे हैं। खरीदार थीम आधारित पंडाल के आधार पर मूर्तियों की भी डिमांड कर रहे हैं।
बताते चलें कि इस बार की नवरात्रि में पूजा समितियों की ओर से मूर्तियों की डिमांड भी आनी शुरू हो गई है। अगले माह 22 सितंबर से नवरात्र का पर्व प्रारंभ हो रहा है, जबकि 2 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ इस पर्व का समापन होगा। इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मूर्तियों के निर्माण में कारीगरों की मेहनत और कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
कोलकाता के कारीगर हारूफ पाल ने बताया कि "वह पिछले 20 वर्षों से सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में माँ की मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं। इस बार भी मूर्तियों के निर्माण में उनके कारीगरों की टीम ने विशेष ध्यान रखा है। वे हर एक विवरण को बारीकी से तैयार कर रहे हैं ताकि मूर्तियां भक्तों के मन को भा सकें। इस बार की मूर्ति में रंगों का चयन भी बहुत सोच-समझकर किया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक बनेगी। मूर्तियों का निर्माण केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह कला और संस्कृति का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।"




