Sonbhadra News : होली पर 'नशे' की साजिश नाकाम! 105 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार
शराब तस्करों और नशे के कारोबारियों द्वारा होली को रंगीन बनाने के नाम पर ‘नशे’ का खेल खेलने की तैयारी की जा रही थी लेकिन सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब विक्रेताओं और तस्करों...

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी करती पुलिस टीम...
sonbhadra
8:11 PM, February 22, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शराब तस्करों और नशे के कारोबारियों द्वारा होली को रंगीन बनाने के नाम पर ‘नशे’ का खेल खेलने की तैयारी की जा रही थी लेकिन सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब विक्रेताओं और तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरना शुरू कर दिया है।
रंगों के पावन पर्व होली को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश के बाद पूरे जिले में शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने सीओ सीटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित कंजड़ बस्ती में छापेमारी कर 20 कुंतल लहन नष्ट किया गया जबकि मौके से 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया है साथ ही छह अभियुक्तों कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5 निवासी प्रवेश कुमार (40वर्ष) पुत्र हरिकिशोर, अमर सिंह (50वर्ष) पुत्र बंशी, प्रदीप (40वर्ष) पुत्र बसन्तलाल, अखिल (19वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार, कृष्ण कुमार सिंह (42वर्ष) पुत्र सतीश कुमार सिंह, निवासी गुरुद्वारे के पास अम्बेडकर नगर, बरसात (26वर्ष) पुत्र होसियार सिंह, निवासी ग्राम लोहगरा, थाना बारा शंकरगढ़ (प्रयागराज) को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि "अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज कंजड़ बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 कुंतल लहन नष्ट कराया गया, जबकि 105 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ छह अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है।"
वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि होली के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्ती और चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। होली से पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस की सख्ती ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार होली में अवैध शराब कारोबारियों की दाल नहीं गलने वाली।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, नि0अपराध थाना राबर्ट्सगंज अरविन्द सरोज, उ0नि0 रामअवध यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क उ0नि0 विनोद यादव, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा, उ0नि0 रणजीत सिंह, हे0का0 अशोक कुमार, हे0का0 सलुऊद्दीन, हे0का0 चन्द्रकेश पाण्डेय, का0 गौरव यादव, का0 प्रमोद यादव, का0 अशोक कुमार, का0 आलोक दुबे, का0 अर्पित मिश्रा, म0आ0 दीक्षा पाण्डेय, म0आ0 अनीता थाना राबर्ट्सगंज शामिल रहे।



