Sonbhadra news : चकबंदी विभाग के अधिकारियों व्दारा जनचौपाल लगाकर सुनी किसानों की समस्या
सहायक चकबंदी व्दितिय ने जनचौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया गया।

sonbhadra
7:26 PM, February 24, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मीतापुर बधवां में बुधवार को न्याय चला जनता के द्वार के अन्तर्गत चकबंदी विभाग ओबरा के प्रभाकर कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सहायक चकबंदी व्दितिय ने जनचौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया गया। तमाम किसानों की आपसी भूमि विवाद भी दोनो पक्षों के सहमति से मामले को सुलझाया गया। जिससे किसानों ने न्याय प्रक्रिया इस व्यवस्था की सराहना भी जिससे किसानों की बार - बार चकबंदी आफिस के चक्कर से किसानों की समय की भी बचत हुई।
उक्त सम्बंध में प्रभाकर सिंह ने बताया कि चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन पर यह कार्य सभी किसानों की समस्याओं को देखते हुए सभी जगह चल रहे चकबंदी विभाग के ग्राम सभाओं में किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने से किसानों में हर्ष की लहर है।
इस मौके पर चकबंदी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों समेत ग्रामीण किसान उपस्थित थे।




