इस दौरान आशु दुबे ने कहा कि "पुसौली-पीथा मार्ग के बीच में रेलवे क्रॉसिंग है जहां से रोजाना हजारों व्यक्तियों का आना-जाना बना रहता है। उक्त मार्ग से होते हुए पीथा, तियरा, पाली, बीजौली, अक्छोर ,पूरा, परसौना, वार होते हुए रामगढ़ तक रास्ता चला जाता है और उधर से भी लोगों का आना-जाना बना होता है लेकिन राबर्ट्सगंज शहर से सटे हुए इस गांव में जाते हुए रेलवे क्रॉसिंग है जहां अंडर पास नहीं है और ना ही फ्लाईओवर हैं जिससे लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसमें किसी की तबीयत खराब होने पर, शादी ब्याह होने पर, बच्चों के स्कूल आने-जाने में ,रोजाना के दिन मर्रा की जरूरत को पूरा करने हेतु लेबर-मिस्त्री से लेकर महिला, पुरुष, बच्चे, नौजवान सभी को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आशु दुबे ने कहा कि इसको लेकर पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन भी किया था और रास्ते की मांग भी किया लेकिन अब तक किसी पर इसका असर नहीं हुआ।"