Sonbhadra News : कैंडल जला कर कांग्रेसियों ने दी दिवंगत नेता प्रभात पांडेय को श्रद्धांजलि
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेता प्रभात पांडेय के निधन पर बृहस्पतिवार को जिला युवा कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा की। चाचा नेहरू पार्क में हुए कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष...

कैंडल जलाकर दिवंगत नेता प्रभात पाण्डेय क़ो श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी
sonbhadra
6:08 AM, December 20, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेता प्रभात पांडेय के निधन पर बृहस्पतिवार को जिला युवा कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा की। चाचा नेहरू पार्क में हुए कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नेतृत्व में कैंडल जलाकर दिवंगत नेता को नमन किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि "भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरता से बल प्रयोग किया, जिसमें युवा नेता प्रभात पांडेय ने अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। यहां तक कि यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर भी पुलिस ने अत्याचार किया। भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करने में पूरी तरह विफल रही है। अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए विधानसभा घेराव में प्रदर्शनकारियों को रोका गया। उन्होंने कहा कि प्रभात पांडेय के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग करती है।"
श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, राजीव त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, धीरज पाण्डेय, संगीता श्रीवास्तव, फरीद अहमद, शत्रुंजय मिश्रा, प्रांजल श्रीवास्तव, रोहिल मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, सीताराम केशरी, बाबूलाल पनिका, जितेन्द्र पासवान,मृदुल मिश्रा, रोहित मिश्रा, कार्तिकेय, प्रज्ज्वल, शीतला पटेल, अर्जुन इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




