Sonbhadra News : कांग्रेसियों ने रक्तदान कर मनाया सोनिया गाँधी का जन्मदिवस
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के तत्वाधान में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का 78वाँ जन्मदिवस क़ो आज सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके कांग्रेसियों ने ब्लड सेंटर में 25 यूनिट रक्तदान....

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान करते कांग्रेसी
sonbhadra
7:45 PM, December 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिला व शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के तत्वाधान में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का 78वाँ जन्मदिवस क़ो आज सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके कांग्रेसियों ने ब्लड सेंटर में 25 यूनिट रक्तदान किया और अपनी नेता के दीर्घायु होने की कामना के साथ देश मे एकता व भाईचारा बनाये रखने के संकल्प भी दोहराया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव/सोनभद्र प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि "सामाजिक, समानता, सौहार्द बनाए रखने और सोनिया गाँधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कहना कत्तई गलत नहीं होगा कि त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति रही सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी को जिस प्रकार से संजोकर रखा है जिस प्रकार से उनका आशीर्वाद हम सभी पर है, हम उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।"
निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि "रक्तदान शिविर में कांग्रेस जनों ने रक्तदान कर यह साबित किया है कि पार्टी की नीतियों के साथ हमेशा खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।"
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने रक्तदान कर कहा कि "देश का नौजवान, बेरोजगार सब कांग्रेस पार्टी के साथ है और उसकी उम्मीद भी कांग्रेस से ही है, हम सभी सोनिया गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम सभी हमेशा बना रहेगा।"
इस दौरान राजेश द्विवेदी, फरीद अहमद, विनोद तिवारी, बेबी सिंह, देवेंद्र गुप्ता, राजीव त्रिपाठी, राजबली पांडेय, इसरन यादव, जगदीश मिश्रा, बाबूलाल पानिका, अंशु गुप्ता,.सूरज वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, शशांक मिश्रा, लल्लू राम पांडेय, रेखा, जितेंद्र पांडेय, रत्नेश सोनकर, प्रांजल श्रीवास्तव और प्रदीप चौबे मौजूद रहे।




