Sonbhadra News : मरीजों में फल बांटकर कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गाँधी का जन्मदिन
आज यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे 'आशु' के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण कर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव/सांसद प्रियंका गांधी के लम्बी उम्र की....

मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेसीजन
sonbhadra
7:23 PM, January 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे 'आशु' के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण कर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव/सांसद प्रियंका गांधी के लम्बी उम्र की कामना की।
इस दौरान आशु दुबे ने कहा कि प्रियंका गाँधी दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक ,पिछड़े ,आम जनमानस की आवाज हैं, यह कहना कत्तई गलत नहीं होगा कि देश की आवाज प्रियंका गांधी है। यहीं कारण हैं कि आज देश उनको इंदिरा गांधी के रूप में देख रहा है, जिस प्रकार त्वरीत निर्णय लेने में हमारे देश की पूर्व प्रधानमंत्री/आयरन लेडी स्व0 इंदिरा गांधी जी थी, उसी प्रकार से प्रियंका गाँधी भी है। घोरावल के ऊम्भा में हुए नरसंहार की घटना में सर्वप्रथम अगर आदिवासियों की आवाज किसी ने सुना तो वह कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने सुना और आदिवासियों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ी , जिसमें उन्हें चुनार किले में भी नजर बंद भी रखा गया लेकिन फिर भी उन्होंने उनकी लड़ाई लड़ी।
इस दौरान श्रीकांत मिश्रा, जगदीश वर्मा, सुशील राव, दयाराम प्रजापति, अयोध्या भारती आदि मौजूद रहे ।




