Sonbhadra News : घोरावल में आयोजित हुआ कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश पर घोरावल विधानसभा के कुशहरा मे संविधान बचाओ सम्मेलन जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता आयोजित हुआ।

कांग्रेस पदाधिकारी
sonbhadra
6:05 PM, June 3, 2025
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश पर घोरावल विधानसभा के कुशहरा मे संविधान बचाओ सम्मेलन जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे यूपी कॉंग्रेस के पूर्व महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे l
इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की जब से बीजेपी प्रदेश और देश मे बीजेपी की सरकार बनी है संविधान खतरे मे है l सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर सरकार आमजन की आवाज को कुचल रही है l
पूर्व प्रदेश सचिव करमचंद बिंद और कोआर्डिनेटर विधि सिंह ने कहा की बीजेपी सरकार विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सोनिया गाँधी पर ईडी, सीबीआई और तमाम झूठे मुकदमों मे फंसाकर उनकी आवाज दबाना चाह रही है, लेकिन राहुल गाँधी डरने वाले नहीं है,राहुल गाँधी आम जनता के समस्याओं को लेकर बीजेपी से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहते है I
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा बीजेपी सरकार दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार चरम है, बीजेपी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओ की आवाज को दबाना चाह रही है I
सेवा दल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार बौखलाहट मे आकर जनता पर बुलडोजर का भय दिखाकर उनके साथ अन्याय कर रही है l
महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है, महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ रहे है, बीजेपी सरकार मे महिलाओ पर अपराध रोकने मे फेल साबित हुई है I
कोआर्डिनेटर आधार जोसेफ ने कहा की संविधान सिर्फ़ किताब नहीं, ये हमारी आवाज़, हमारी पहचान, हमारी सुरक्षा और हमारा सम्मान है!




