Sonbhadra News : रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय के भुगतान के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
आज जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जनपद के रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय भुगतान के लिए विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना देकर राष्ट्रपति को.......

सेवकों के बकाया मानदेय भुगतान के लिए विकास भवन में ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी....
sonbhadra
9:06 PM, March 17, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जनपद के रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय भुगतान के लिए विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने जल्द से जल्द रोजगार सेवकों तथा मनरेगा के मजदूरों की बकाया मजदूरी भुगतान करने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि "केंद्र की भाजपा सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मजदूर के हक हकुकों पर डाका डाल रही है। मजदूरों की समय से मजदूरी का भुगतान न करके उनके सामने गरीबी का घोर संकट पैदा कर दिया है।"
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि "उत्तर प्रदेश की सरकार शीघ्र ही रोजगार सेवकों के मानदेय एवं मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं करती तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम कांग्रेस जन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।"
जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के मनरेगा कोऑर्डिनेटर बृजेश तिवारी ने कहा कि "यह सरकार के लिए शर्म करने की बात है कि मजदूरों की मजदूरी को 6 महीने 7 महीने तक लटकाया जा रहा है यह किसी भी तरीके से सामाजिक न्याय को न्यायोचित नहीं ठहराता, हम सब इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे।"
सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बाबूलाल पनिका ने किया। इस दौरान पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, दया शंकर पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, कन्हैयालाल पांडेय, स्वतंत्र साहनी, तामेश्वर तिवारी, राजबली पांडेय, कन्हैयालाल पांडेय, आशुतोष दुबे, बाबूलाल पानिका, राहुल पटेल, लल्लू राम पांडेय, आशीष कुमार सिंह, पंकज मिश्रा, राहुल जैन, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप चौहान, मंजू देवी, स्वतंत्र साहनी, तामेश्वर तिवारी, दयाराम प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



