Sonbhadra news : नाली निर्माण के दौरान पक्की बाउंड्री दिवाल हुई धराशाई
तत्काल निर्माण नहीं हुआ था जो दो दिनो के झमाझम बारिश से बाउंड्री दिवाल पूरा धराशाई के साथ नाली के जद में आए वाटर सप्लाई की मेन पाईप भी क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी की सप्लाई भी बंद हो गया है।

sonbhadra
12:25 PM, October 4, 2025
राकेश चौबे
- खोदाई के जद में आए 3 विद्युत पोल के साथ वाटर सप्लाई पाईप भी हुआ क्षतिग्रस्त, झमाझम बारिश ने कार्य को किया प्रभावित
मारकुंडी/सोनभद्र । चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत रामलीला मैदान से लेकर छोटी शिव मंदिर तक एक सप्ताह पूर्व से ही जेसीबी मशीन से नाली खोदाई कर निर्माण कार्य चल रहा था जिसके जद में तीन विद्युत पोल के साथ बाबूलाल चौबे नगरवासी की पक्की बाउंड्री की दिवाल से सटा कर खोदाई करने से विद्युत पोल के साथ दिवाल की नीव तक खोदाई से नीव की दिवाल कमजोर हो गई थी जिसपे तत्काल निर्माण नहीं हुआ था जो दो दिनो के झमाझम बारिश से शनिवार की रात में बाउंड्री दिवाल पूरा धराशाई के साथ नाली के जद में आए वाटर सप्लाई की मेन पाईप भी क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी की सप्लाई भी बंद हो गया है।
इस सम्बंध में मनोज कुमार, चंदन सिंह, गगन शर्मा, राजकुमार, रोहित, शिवम, शुभम, सत्या, रिंकु चौबे, विनोद विश्वकर्मा, संजय इत्यादि लोगों ने गरीब परिवार की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वाल की मुवावजा के साथ वाटर सप्लाई पाईप तत्काल दुरुस्त कराने की मांग किया है।
उक्त सम्बंध में चुर्क गुरमा नगरपंचात अधिशासी अधिकारी अमीत कुमार सरोज से सेल फोन से जानकारी चाही लेकिन फोन से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।




