Sonbhadra news : कोन पुलिस ने चोरी हुई मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को सौंपा
कोन विंढमगंज मार्ग से गायब मोबाइल को कोन साइबर टीम ने बरामद कर मोबाइल धारक रवि राघवेन्द्र निवासी विंढमगंज को सौंप दिया।

sonbhadra
6:14 PM, September 3, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन विंढमगंज मार्ग से गायब मोबाइल को कोन साइबर टीम ने बरामद कर मोबाइल धारक रवि राघवेन्द्र निवासी विंढमगंज को सौंप दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विंढमगंज से कोन आते समय रवि राघवेन्द्र का मोबाइल गायब हो गया था जिसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज किया गया था, जिसकी तलाश के लिए गठित साइबर टीम ने चोरी हुई मोबाइल विवो की 2 को बरामद कर मोबाइल धारक को सौप दिया गया। इस तरह की कार्य को ग्रामीणों ने प्रशंसा किया।
टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह के अलावा उ. नि. रंजीत कुमार, का अमृतांशु राज, रोहित कुमार, शिखा कुमारी शामिल रहे।




