Sonbhadra News : कोन पुलिस ने 16 मवेशियों के साथ दो पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई के टोला गईयाबथान के रास्ते तश्करी के लिए बिहार ले जा रहे 16 मवेशियों (बैल) के साथ दो पशु तस्कर को सोमवार की सांय कोन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:25 PM, October 29, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई के टोला गईयाबथान के रास्ते तश्करी के लिए बिहार ले जा रहे 16 मवेशियों (बैल) के साथ दो पशु तस्कर को सोमवार की सांय कोन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 बैलों को दो पशु तस्कर बेचने के लिए गईयाबथान के रास्ते बिहार होते पडुआ पश्चिम बंगाल ले जा रहा था कि मुखबिरी सूचना मिलते ही गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंच घेराबंदी कर 16 मवेशियों समेत दो तश्कर को गिरफ्तार किया गया है, पुछचाछ में अपना नाम नूर मुहम्मद पुत्र जाकिर अली निवासी कुडवा पडरक्ष, व जालिम प्रसाद पुत्र राजाराम निवासी नौडीहा थाना कोन बताया। दोनों को गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मां न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि 16 बैंलो को लेकर बिहार ले जा रहें दो तश्कर को गिरफ्तार कर सोमवार की सांय दोनों को मां न्यायालय भेज दिया गया व मवेशियों को पालन पोषण हेतु पशु पालकों को सुपुर्द कर दिया गया है।
पकड़ने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा चौकी प्रभारी बागेसोती वंश नारायण राय,चननी श्रीकान्त राय, उ नि वंशराज यादव,हे का पन्नालाल, अनिल कुमार, भागवत राय, चंदन, रुपेश साथ रहे।




