Sonbhadra News : सम्पूर्णता अभियान का किया गया भव्य तरीके से समापन
सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधायक घोरावल डा0 अनिल कुमार मौर्य, सासंद प्रतिनिधि सुनील गौड़ जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह.....

sonbhadra
9:00 PM, October 8, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सम्पूर्णता अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकरियों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
सोनभद्र । सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधायक घोरावल डा0 अनिल कुमार मौर्य, सासंद प्रतिनिधि सुनील गौड़ जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्जवलन व माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। कार्यक्रम के पश्चात जनप्रतिनिधिगण ने सम्पूर्णता अभियान से सम्बन्धित लगाई गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किये गये है जिसके कारण से ब्लाॅक हेतु निर्धारित छः सूचाकों में से पाॅच सूचकों से चतरा ब्लाॅक संतृप्त हुआ है इसके लिए मैं सभी बधाई देती हॅू।
इस अवसर पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि जनपद सोनभद्र आकांक्षी जनपदों के श्रेणी में आता है जिसमें सम्पूर्णता अभियान के तहत 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान चतरा ब्लाॅक में चलाया गया और 5 सूचक पर ब्लाॅक संतृप्त हुआ, इसी तरह से अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया गया तो जनपद पूरी तरह से सारे सूचांकों पर संतृप्त होगा और विकास के पथ के ओर अग्रसर होगा।
इस अवसर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा जो 6 सूचक निर्धारित किये गये है उसमें से जनपद स्तर पे 4 सूचक संतृप्त हुए है और ब्लाॅक स्तर पर 5 सूचक संतृप्त हुए है उन्होनें कहा कि भारत सरकार द्वारा जो 6 महत्वपूर्ण सूचक निर्धारित किये गये उनकी पूर्ति हो जाने से समाज के ऐसे व्यक्ति का विकास होगा जो विकास के क्षेत्र में अब तक पीछे है। सभी अधिकारीगण ने इस सम्पूर्णता अभियान जो 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाया गया जिसमें सराहनीय कार्य किये उसके लिए उन्हें बधाई देता हॅू।




