इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर ससमय गुणवत्त पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये । इस दौरान उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के टीम द्वारा मौके पर जाकर किया जाये, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का सभी अधिकारी प्रतिदिन अनुश्रवण करें और निर्धारित समय के अन्तर्गत ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें, शिकायत के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ भी संलग्न करें, उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें । शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी की नई पहल पर लगाये गये विभिन्न विभागों के पंजीकरण कैम्पों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कैम्प लगाये गये थे, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने से सम्बन्धित जो भी प्राप्त हुए हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये, सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें । सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 01 विधवा पेंशन के लाभार्थियों के फार्म पर ई-के0वाई0सी0 कराया गया गया, 02 वृद्धा पेंशन बनाया गया, तथा 7 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कराया गया।