सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट, श्रम विभाग, होमियोपैथिक, व आयुर्वेद दवा आदि के लगाये गये कैम्प का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने का कैम्प सम्बन्धित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाया जायेगा और कैम्प के प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के पहले तहसील क्षेत्र के नागरिकों में किया जाये, जिससे कि लोगों को जानकारी होने के साथ ही तहसील आकर आयोजित कैम्प का लाभ भी उठा सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में लगाये गये कैम्प के माध्यम से 02 लाभार्थियों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पेंशन के 09 पात्रों को प्रपत्रों की जानकारी दी गयी 3 का ई-के0वाई0सी0 कराया गया, 4 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया, 02 दिव्यांगजनों प्रमाण-पत्र जारी के करने के साथ ही होमियोंपैथिक से 64 व आयुर्वेद से 57 मरीजों का मौके पर उपचार किया गया ।