Sonbhadra News : '‘सम्पूर्ण समाधान दिवस" में उम्मीद लेकर आते हैं फरियादी, मिलती है तारीख
गाँव में हर दिन लेखपाल, सेक्रेटरी, सहित सभी महत्त्वपूर्ण कर्मचारी क्षेत्र में रहते हैं वावजूद इसके ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ में फरियादियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।

sonbhadra
7:29 PM, September 19, 2026
- ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस' में मामले आये 243, समाधान हुआ महज 21
शांतनु कुमार
सोनभद्र । अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'दामिनी' का एक मशहूर डायलाग “तारीख पर तारीख” काफी चर्चित हुआ। यह डायलाग कभी-कभी समाज में भी फिट बैठ जाता है। शासन की मन्शा के अनुरूप महीने के पहले और तीसरे शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन किया जाता है। लेकिन जिस उम्मीद के साथ फरियादी ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘में पहुँचते हैं लेकिन ज्यादतर लोगों को तारीख ही मिलती है। तारीख पर तारीख मिलने से दूर दराज से आने वाले फरियादियों का मनोबल टूट जाता है। सरकारी काम तरीका भी अजीब है। जिले के आलाधिकारी सभी दिवसों में 10 बजे से 12 बजे तक जनता दर्शन करते हैं। इसके अलावा थाना दिवस भी लगता है। गाँव में हर दिन लेखपाल, सेक्रेटरी, सहित सभी महत्त्वपूर्ण कर्मचारी क्षेत्र में रहते हैं वावजूद इसके ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ में फरियादियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।
आज शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 90 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरण को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 मामले निस्तारित हुए जबकि 78 मामले बकाया है।
वहीँ सम्पूर्ण समाधान दिवस रावर्टसगंज में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला 49 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 8 मामलें निस्तारित किये गये जबकि 41 प्रकरण बकाया है।
इसी प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में तहसीलदार ने 33 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 4 मामलें निस्तारित किये गये, जबकि 29 मामले बकाये हैं। जिन्हें समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
वहीँ सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी, आदि ने 71 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 5 मामलें निस्तारित किये और बाकी 66 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये ।
इस प्रकार चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें 243 प्राप्त हुआ, जिसमें से 21 शिकायतों का निस्तारण किया गया बाकी 222 फरियादियों को मिली तारीख।




