Sonbhadra News : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने की आंदोलन की घोषणा, 21 से ऑनलाईन रिपोर्टिंग का करेंगे बहिष्कार
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने AMS के विरोध में कल से काली पट्टी बांधकर सभी ऑनलइन रिपोर्टिंग कार्य बहिष्कार को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा

sonbhadra
10:16 PM, August 20, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले जिला उपाध्यक्ष युगवीर सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने AMS के विरोध में कल से काली पट्टी बांधकर सभी ऑनलइन रिपोर्टिंग कार्य बहिष्कार को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उन्होंने बताया कि AMS के विरोध में जिले के सभी CHO ऑनलाइन रिपोर्टिंग कार्य का बहिष्कार करेंगे तथा सारे ऑफलाइन काम होंगे। सभी सीएचओ अपने-अपने सेंटर जाकर जीपीएस कैमरा की मदद से फोटो लेते रहेंगे ताकि उनकी सैलरी ना रोकी जाए और स्वास्थ्य सेवाएं खराब ना हो। उन्होंने कहा कि सेंटर काफी काफी दूर-दूर है गांव से महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। इन्हीं सब कारणों को लेकर कल से 28 अगस्त तक काली पट्टी बाँधकर सभी ऑनलाइन रिपोर्टिंग कार्य का बहिष्कार किया जायेगा।"
इस दौरान जिला महामंत्री रोहित कुमार, राधा कुमारी, संदीप सिंह, अमित कुमार, शैलेश कुमार, शिवम सिंह, महेश कुमार, वंदना मौर्य, प्रीति कुमारी, आरती मौर्य, कल्पना, अर्चना सहित अन्य CHO मौजूद रहे।




