Sonbhadra News : संचारी अभियान का हुआ शुभारंभ, सीडीओ ने रैली को दिखाई हरी झंडी
आज सीडीओ जागृति अवस्थी ने आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रांगण से संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने रैली के साथ-साथ पैदल चलते हुए स्वच्छता अपनाने के...

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती सीडीओ जागृति अवस्थी व सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार.....
sonbhadra
11:52 AM, October 6, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज सीडीओ जागृति अवस्थी ने आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रांगण से संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने रैली के साथ-साथ पैदल चलते हुए स्वच्छता अपनाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किया। रैली में स्वच्छता, रोग मुक्त जीवन, स्वस्थ्य पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन का संदेश लेकर आशा, आंगनबाड़ी, छात्र एवं सफाई कर्मियों ने नगर का भ्रमण किया।
वहीं सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि "संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए हम सभी को प्रभावी कदम उठाने होंगे, जिससे जिला संचारी रोगों से मुक्त हो सके।"
मलेरिया डेंगू, डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से पांच अक्टूबर से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान जनपद में चलाया जाएगा।"
इस दौरान सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह आज से 31अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान 11अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई, घर व आस-पास की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण व उनसे बचाव की जानकारी देंगी। आशा कार्यकर्ता दिमागी बुखार के लक्षणों व उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक करेंगी। संचारी अभियान के अंतर्गत 11 विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी घर-घर जाकर बुखार, क्षय, मलेरिया, फाइलेरिया रोगियों की एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। वहीं आशा कार्यकर्ता बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या परेशानी की शिकायत वाले रोगियों को भी चिह्नित करेंगी।"




