Sonbhadra News : ट्रेलर व टैंकर के बीच भिड़ंत, टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल
हाथीनाला रेणुकूट मार्ग पर हथवानी मोड के पास ट्रेलर व टैंकर के बीच भिड़ंत में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसका बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी

sonbhadra
12:24 PM, June 20, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला रेणुकूट मार्ग पर हथवानी मोड के पास ट्रेलर व टैंकर के बीच भिड़ंत में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा ।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह लगभग सवा दश बजे हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी गांव के मोड के पास हाथीनाला रेणुकूट मार्ग पर हाथीनाला के तरफ से जा रही टैंकर को सामने से आ रही ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
पुलिस ने बताया कि ट्रेंकर चालक राजू यादव पुत्र हृदय यादव निवासी R 16 इंदिरा नगर हाजी बुंदर रोड सेवड़ी (E) मुंबई उम्र 34 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस दौरान कुछ देर के लिए रेणुकूट हाथीनाला मार्ग पर यातायात बाधित रहा पुलिस दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात को बहाल करा दिया।




