Sonbhadra News : ऑटो व पिकअप में टक्कर, ऑटो में सवार तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल
क्षेत्र के मुड़ीलाडीह में रविवार की रात ऑटो व पिकअप में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑटो में सवार तीन बच्चों व दो महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

sonbhadra
10:26 PM, July 6, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । क्षेत्र के मुड़ीलाडीह में रविवार की रात ऑटो व पिकअप में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑटो में सवार तीन बच्चों व दो महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वही मौके पर एक बाइक सवार युवक भी इसी दुर्घटना की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हुआ। कुल मिलाकर 10 लोग गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में एम्बुलेंस की सहायता से भर्ती कराए गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी संजीत 25 पुत्र लक्ष्मण तथा अक्षय 37 पुत्र कांता उन दोनों के पैर में गंभीर चोट लगी।
तथा ऑटो में सवार कृष्णकांत 35 पुत्र रामचन्द्र निवासी औराही के सिर में गम्भीर चोट आई। उनकी पत्नी अनिता 30 वर्ष के गाल पर गम्भीर चोट लगी। उनके भाई रमाकांत 40 पुत्र रामचन्द्र का पैर हाथ फ्रैक्चर हो गया। सोनी 36 पत्नी रामाकांत के हाथ की कलाई में चोट लगी। कृष्णकांत के 4 वर्षीय बेटे ज्ञानवी के पैर में गम्भीर चोट लगी। रमाकांत के 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल के पैर व बेटी साक्षी 7 वर्ष का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इन सभी को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती घायल सोनी ने बताया कि वे सभी एक ही परिवार के हैं। ननद के घर ददरा गए थे ,वहां से वापस लौट रहे थे। मुड़ीलाडीह मे पिकप से टक्कर हुई। जिससे उन सभी को गम्भीर चोट लगी है।
इसी घटना मे अचक बिहारी 33 पुत्र मुरली सिंह बालडीह थाना शाहगंज भी चपेट में आ गए। जोकि उसी ऑटो के आगे पीछे होकर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। उनके पैर के अंगूठे में गम्भीर चोट लगी है। बताया गया कि पिकप धुरकर की बताई जा रही है। पिकप चालक भी मौके से फरार था। उसी पिकप पर काम करने वाले धुरकर के दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। जहां ग्रामीण व घायल के स्वजन आक्रोशित होने लगे और चक्का जाम करने लगे। गुस्साए लोगों ने पिकअप का सामान भी निकालकर फेंकना चाहा लेकिन कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। स्थिति नियंत्रण में हो गई। कुछ देर तक पुलिस वहाँ मौजूद रही। उधर अस्पताल में भी पुलिस ने पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी लिया।




