Sonbhadra News : राजकीय महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।

sonbhadra
8:23 PM, August 14, 2024
रमेश यादव(संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र।देश आजादी का 77 वां साल पूरे कर लिए हैं।78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी चल रही है।उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भाऊराव देवरस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव निर्देशन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की उद्घोष के साथ कियाlरैली कालेज परिसर से निकल कर दुद्धी के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः कालेज परिसर पहुंचा।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में महाविद्यालय के मिथिलेश गौतम,डा बृजेश यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, डा मालती, डा प्रियंका जायसवाल सहित महाविद्याल के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।




